सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते मूक बध
- फोटो : Palwal
दिव्यांग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग
पलवल। मूक बधिर कल्याण संघ ने सोमवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर दस वर्षीय दिव्यांग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। इस संबंध में एडीसी वत्सल्य वशिष्ठ को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारी तख्तियों पर बच्ची को न्याय दो, आरोपियों को फांसी दो, दुष्कर्म पर रोक लगाओ आदि स्लोगन लिखे हुए थे। संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार दीमान, प्रधान नरवीर सिंह रावत और महासचिव जगदीश डागर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और जिला विधिक प्राधिकरण से अदालत में मजबूती से केस लड़ने की मांग की। गौरतलब है कि बीती 25 अगस्त को होडल थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।