संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। नगर पालिका के वार्ड नंबर-5 में स्वर्णकार समाज की वर्षों पुरानी मांग सोमवार को पूरी हो गई। यहां करीब 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली स्वर्णकार समाज की चौपाल का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष बलराज सिंगला एवं वरिष्ठ समाजसेवी तुलसीराम सोनी ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के मौके पर तुलसीराम सोनी ने कहा कि यह स्वर्णकार समाज के लिए ऐतिहासिक दिन है। नगर पालिका के जी. राशिद ने बताया कि वार्ड नंबर-5 में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से चौपाल का निर्माण कराया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्वर्णकार समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं उद्योगपति राजकुमार गोयल नैवानियां, भाजपा उपाध्यक्ष आशीष गोयल, जिला उपाध्यक्ष स्वर्णकार समाज सुभाष सोनी, मोनू सोनी, कोकी सोनी, पुरुषोत्तम सोनी और कैलाश सोनी आदि के योगदान की सराहना की।