संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गोपीखेड़ा गांव के ग्रामीणों और युवाओं ने खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम को मांगपत्र सौंपकर गांव में वीर योद्धा महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए अनुमति और सहयोग प्रदान करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि महाराजा सूरजमल के शौर्य, पराक्रम और जनकल्याणकारी कार्य समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ग्रामीणों ने मांगपत्र में कहा कि गांव के लोग और युवा मिलकर अपने क्षेत्र में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक अनुमति के साथ आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने खेल राज्यमंत्री से इस सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्य में यथासंभव सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह किया।