फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अहरवां गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र के गांव अहरवां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापना की मांग की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक की मांग पर सकारात्मक कदम उठाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कराने को स्वीकृति प्रदान कर दी। मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर ने इस संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा को लिखित दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग सर्वेक्षण करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण प्रक्रिया की कार्रवाई करेगा। वर्तमान में अहरवां में उप स्वास्थ्य केंद्र है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने के बाद आसपास के गांवों की एक दर्जन आबादी को लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें