फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: संगठन मजबूत करने पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। कांग्रेस पार्टी के पिनगवां कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बैठक में उस्मान खान, रफीक खान, मुबीन खान, मकसूद खान, सेफुल्ला खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें