फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हिन्दू महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल के लोग नूंह जाकर देंगे ज्ञापन

Thu, 17 Aug 2023 11:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। उपमंडल के गांव पौण्डरी नौरंगाबाद में आयोजित हिन्दू महापंचायत में गठित की गई कमेटी के लोग शुक्रवार को नूंह जाएंगे। कमेटी में शामिल हथीन निवासी सदस्य मोतीराम शर्मा ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री के नाम संबाेधित ज्ञापन जिला उपायुक्त नूंह को सौंपा जाएगा। महापंचायत में 51 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। इस कमेटी में एक दर्जन लोग पलवल जिला से हैं।
विज्ञापन

मोतीराम शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर महापंचायत में रखी गई मांगों को पूरा कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को नूंह हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाएं। उनके घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा नूंह एवं पलवल जिलों की सुरक्षा के आर्मी बेस कैम्प बनाया जाए। बृजमण्डल शोभायात्रा के दिन जिन अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें