फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी की निकासी के लिए व्यवस्था करें : दीपक मंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर बनी ड्रेनों व लिंक रोड के साथ बने नालों के कचरे को साफ करवाने, जहां से नाले टूटे हुए हैं उन्हें ठीक करवाएं तथा नालों व ड्रेनों को कवर करवाने के लिए स्लैब का इस्तेमाल करें ताकि कचरा व मिट्टी नालों में न जा सके। यह बातें पलवल के विधायक दीपक मंगला ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क ) के विश्राम गृह में प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगर परिषद के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बस अड्डे चौराहे पर बने ड्रेन की स्लैब हटाकर व्यवस्थित तरीके से कचरे की सफाई की जाए, ताकि शहर की कॉलोनियों के जल भराव की समस्या को रोका जा सके। साफ-सफाई के इस कार्य के चलते ट्रैफिक को दूसरे मार्ग पर डाइवर्ट करने की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि किठवाडी चौक पर बने ड्रेन में पाइप डाले जाएं ताकि सड़क पर गंदा पानी इकट्ठा ना हो सके। अमुरत योजना के अंतर्गत शहर के सभी सीवरेज को साफ किया जाए और पाइप डालकर व ढक्कन लगाकर उनकी कनेक्टिविटी करके सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर मिट्टी को साफ करके पेड़-पौधे लगाए जाएं ताकि शहर का सौंदर्यीकरण किया जा सके। गांव लोहागढ के बूस्टर की मोटर को ठीक करवाने, अलावलपुर रेलवे ऑवर ब्रिज के राजकीय आईटीआई पलवल व एसडी कॉलेज के पास जल भराव जैसी समस्या को सड़क के दोनों ओर ड्रेन बनाकर दूर किया जाए। अलीगढ़ रोड रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर की सडक़ पर बने गड्ढों को भरकर लोगों के आवागमन को सुगम बनाया जाए। माल गोदाम रोड पर बने ढलान को ठीक किया जाए ताकि वहां पानी जमा ना हो सके। उन्होंने कहा कि कैलाश नगर में पुल के नीचे लोक निर्माण विभाग के रोड को जल्द से जल्द बनाया जाए। प्रेम जीवन हस्पताल के सामने की सड़क की मरम्मत की जाए, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े होने वाली ईंटो से भरे ट्रक्टरों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए ताकि इनके भार से ड्रैनों की स्लैब को टूटने से बचाया जा सके। रसूलपुर रोड के दोनो ओर बने नालों की सफाई की जाए ताकि गंदे पानी की निकासी हो सके और जहां से नाले क्षतिग्रस्त है उनकी मरम्मत की जाए। शमशाबाद व इस्लामाबाद में सडक़ पर भरे गंदे पानी की निकासी के लिए पंप लगाए जाएं ताकि वहां रह रहे लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। सेक्टर-2 चौक से अलावलपुर चौक तक तथा पुराने जीटी रोड के दोनो ओर बने ड्रैनों को वर्षा के मौसम से पहले साफ किया जाए।
अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ ने कहा कि अधिकारी ड्रैनों के स्लैब बनाते समय उनकी थीक्नेस को ध्यान में अवश्य रखें ताकि स्लैब के टूटने से ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने रिलांयस ग्रुप के अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि इस कार्य में नगर परिषद के अधिकारी उनकी हर संभव सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकरी आपसी तालमेल व परस्पर समन्वय के साथ कार्य करे ताकि शहर के गंदे पानी की निकासी को जड़ से समाप्त किया जा सके। वत्सल वशिष्ठ ने कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए ताकि बिमारियों को फैलने से रोका जा सके। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता जनकराज, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. विजयपाल, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़े) के कार्यकारी अभियंता एन.एस. यादव, नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता सतपाल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता धीरज सिंह, रिलांयस ग्रुप के वरिष्ठ प्रबंधक ओम भार्गव, राजेश मदान, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता आर.सी. गॉर, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, प्रवीण ग्रोवर, अधिवक्ता अविनाश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें