फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 52 पालों की महापंचायत में लिए गए निर्णय का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। रविवार को मंडकोला में आयोजित 52 पालों की महापंचायत में कुरीतियों पर रोक लगाने को लेकर लिए गए फैसलों का विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया है। पलवल शहर के अलग-अलग समाजों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि महापंचायत के निर्णय समाज को नई दिशा देने वाले हैं। दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, नशाखोरी और फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों पर रोक से सामाजिक बदलाव को बढ़ावा मिलेगा।

लोगों ने बातचीत
सभ्य समाज के लिए ऐसे निर्णय जरूरी हैं। सभी किसानों की ओर से महापंचायत को समर्थन। -महेंद्र सिंह चौहान, प्रधान संयुक्त किसान मोर्चा पलवल

फिजूलखर्ची जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए लिए गए निर्णय सराहनीय हैं। -जोगेंद्र चौहान, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन


समाज के हित में जो निर्णय लिए हैं, वे कल्याणकारी हैं। सभी कर्मचारी महापंचायत के फैसलों के साथ हैं। -जितेंद्र तेवतिया, जिला प्रधान, सर्व कर्मचारी संघ
विज्ञापन


इन फैसलों से लोगों को सादगीपूर्ण जीवन और कम खर्च में सामाजिक आयोजन करने की प्रेरणा मिलेगी। -बलराम गुप्ता, जिला प्रधान, हरियाणा व्यापार मंडल

बुजुर्गों ने आने वाली पीढ़ियों के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए हैं। जैन समाज इन सभी फैसलों का समर्थन करता है। -विजय जैन, अध्यक्ष, जैन समाज

बुजुर्गों द्वारा लिए गए फैसले समाज को सही दिशा देने के साथ नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायक साबित होंगे।
-जितेंद्र गर्ग, प्रधान, रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें