फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत

Sun, 27 Oct 2013 11:26 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 21 वर्षीय अध्यापिका की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां से रविवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जीआरपी के अनुसार, गांव कौंडल निवासी शिक्षिका देवकी शनिवार पलवल से सामान लेकर अपनी सहेलियों के साथ वापस लौट रही थी। जब देवकी रेलवे ट्रैक को क्रास करने लगी इसी दौरान वह एक ट्रेन की चपेट में आ गई। मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई और पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी।

सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पंहुच गए। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया गया कि मृतका देवकी की 13 नंवबर को शादी होनी थी और वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें