फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दुकानदार पर रॉड-डंडों से जानलेवा हमला, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के
विज्ञापन

डूंगरपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। दुकान पर बैठे दुकानदार फज्जर पर पड़ोस के ही पांच युवकों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर इबादत, ईरशाद, ईकबाल, सरफराज उर्फ सररु और अरबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फज्जर ने बताया कि 5 अप्रैल की दोपहर वह दुकान पर था। तभी पांचों आरोपी आए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल फज्जर ने प्राथमिक उपचार के बाद थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें