फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने लिया कटेसरा गांव को गोद, बनाएंगे आदर्श गांव 

Fri, 08 Jul 2016 04:08 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीसी अशोक कुमार शर्मा ने गांव कटेसरा में वृक्षारोपण के दौरान गांव को गोद लेने की घोषणा की। डीसी ने गांव को पीएम मोदी के अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को एक-एक गांव गोद लेने के आह्वान पर लिया है। डीसी अब इस गांव पर विशेष ध्यान देकर इसे आदर्श गांव बनाएंगे। वहीं डीसी शर्मा के निर्देशानुसार एडीसी व जिले के तीनों एसडीएम ने भी अपने-अपने उपमंडल में एक-एक गांव को गोद लिया है। 
विज्ञापन



इससे पूर्व गांव कटेसरा में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए डीसी शर्मा ने कहा कि इस वर्ष जिले में 10 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य है। उपायुक्त ने वृक्षारोपण को प्रकृति की एक श्रेष्ठ सेवा बताते हुए इस अभियान में सभी के सेवा,श्रम व सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर एसडीएम एसके चहल, जिला वन अधिकारी राजकुमार जांगड़ा व अन्य अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया। कटेसरा में प्रारंभ किए गए वृक्षारोपण अभियान में ग्राम पंचायत, विद्यार्थियों व गांववासियों ने सक्रियता भाग लिया।


उन्होंने गांव कटेसरा को गोद लिया और गांव में विकास कार्य तेज गति से कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणाें से कहा कि गांव में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन



गांव की गलियों में कूड़ेदान रखवाएं जाएंगे, गांव में स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ सिस्टम लगवाने ,बॉयो टॉयलेट, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करने, बिजली की जर्जर तारों, नए खंभे लगाने, सामुदायिक केन्द्र, पार्क बनवाने, सोलर लाईट लगाने, चौपाल बनवाने, महिलाओं के लिए निशुल्क फैशन डिजाइनिंग कोर्स करवाने की सुविधा, लड़कियों के लिए बस सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वान दिया। उन्होंने कहा कि गांव में शीघ्र ही जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

                        ...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें