हथीन। जिन छात्रों ने डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने दस्तावेज 27 मार्च तक पूरे करवा सकते हैं। शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविन्द्र दीक्षित ने बताया कि दस्तावेज पूरा करवाने के लिए आवेदनकर्ता लघु सचिवालय स्थित समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क सकते हैं। दस्तावेज पूर्ण करवाने का यह अंतिम अवसर है। इसके बाद अधूरे आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। संवाद