फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज पर 3 को आयोजित किया जाएगा ऐतिहासिक दंगल: राणा

विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते दंगल कमेटी के सदस्य। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. हरेंद्र पाल राणा ने कहा कि तीज के उपलक्ष्य में सोहना रोड स्थित तीजों वाले मंदिर पर 3 अगस्त को आयोजित होने वाला वार्षिक दंगल ऐतिहासिक होगा। दंगल में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व पंजाब के नामी पहलवान अपने जोहर दिखाएंगे। इसमें प्रसिद्ध अखाड़ों के जिला केसरी व हिंद केसरी के साथ-साथ पुलिस के जवान भी हिस्सा लेंगे। राणा बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक रेस्तरां में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करीब 150 वर्षों से ऐतिहासिक तीजों वाले मंदिर पर तीज के उपलक्ष्य में विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है। प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी विशाल दंगल का आयोजन दंगल कमेटी के द्वारा किया जा रहा है। दंगल के माध्यम से पहलवानों में छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभा की कमी नहीं है, केवल उन्हें तलाशने की जरूरत है, जिसके चलते इस वर्ष भी 3 अगस्त को दोपहर एक बजे दंगल आयोजित किया जाएगा। दंगल में करीब 250 कुश्तियां कराई जाएंगी। दंगल में प्रथम इनाम एक लाख रुपये, द्वितीय 51 हजार रुपये व तीसरा इनाम 21 हजार रुपये रखा गया है। इनके अलावा 11 हजार, 51 सौ, 21 सौ, 11 सौ रुपये की कुश्तियां भी कराई जाएंगी। नन्हें पहलवानों को उपहार भेंट किए जाएंगे। दंगल के दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला मुख्य अतिथि होंगे, जबकि जजपा नेता बिजेंद्र सिंह चांदहट, भाजपा नेता सतवीर पटेल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणवीर सिंह मनोज, भाजपा नेता जगत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
दंगल में ठाकुर जय सिंह राणा, शेरन प्रधान, संजय प्रधान, सुनील कुमार, देवन ठाकुर, गिर्राज पाठक, वेदू पहलवान, नेरश पहलवान, रमेश पहलवान, महावीर सिंह, अनिल कुमार, रामसिंह, कंवर रविंद्र सिंह विशेष सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें