48 विद्यालयों को मिला संस्कृति मॉडल स्कूल का दर्जा
हथीन। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने शुक्रवार को बताया कि जिले के 48 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को नए संस्कृति मॉडल स्कूल का दर्जा मिल गया है। अब इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। हथीन के खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग ने बताया कि हथीन शहर, बहीन, उटावड़, मलाई, गहलब, मंडकौला, मानपुर, रानियाला खुर्द, रूपदाका, नांगल जाट, बामनी खेड़ा आदि के स्कूलों को स्वीकृति मिली है।