फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पुलिस मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। सीआईए पलवल की टीम ने मुठभेड़ के दौरान पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान दिघौट निवासी बलराम उर्फ बबली के रूप में हुई है, जो कई संगीन मामलों में वांछित था। डीएसपी सदर मनोज वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार तड़के सीआईए इंचार्ज रविंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बलराम उर्फ बबली अवैध हथियार के साथ दिघौट-पिंगौड रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी खेतों की ओर भागने लगा। रोकने का प्रयास करने पर उसने कट्टे से पुलिस पर दो राउंड फायर की। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें