फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 25 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में आतंक मचाने वाला अलीशेर शेरखान गैंग का सक्रिय सदस्य था, एसटीएफ ने फरीदाबाद से दबोचा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने करीब 25 साल से फरार चल रहे कुख्यात इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी बदमाश पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान जैसे चार राज्यों में हत्या, लूट, डकैती, फिरौती और धोखाधड़ी की करीब डेढ़ दर्जन संगीन वारदातों में शामिल होने का आरोप है। जिला एसटीएफ टीम ने आरोपी को फरीदाबाद के सेक्टर-17 इलाके से गिरफ्तार किया। यह वही बदमाश है जिस पर पलवल पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा वर्ष 2024 में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी की पहचान मथुरा जिले के गांव सुरीर निवासी अलीशेर के रूप में हुई है, जो शेरखान गैंग का सक्रिय सदस्य था। यह गैंग यूपी के कुख्यात अपराधी नन्हे, साहुन और शेरखान के साथ मिलकर चारों राज्यों में अपराध की बड़ी घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस जांच में सामने आया कि अलीशेर लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर फरीदाबाद में रह रहा था और खुद को सामान्य व्यक्ति के रूप में पेश कर रहा था।
विज्ञापन


एसटीएफ टीम प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि आरोपी अलीशेर वर्ष 1999 से फरार था। उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को फरीदाबाद के सेक्टर-17 में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और चांदहट थाना क्षेत्र में दर्ज 1999 की लूट की वारदात के मामले में अदालत में पेश किया गया।

अनिल छिल्लर ने बताया कि अलीशेर ने अपने गिरोह के साथ मिलकर कई बड़े राज्यों में आतंक फैलाया था। 1999 से 2004 तक उसने लगातार लूट, हत्या, फिरौती, अपहरण और अवैध हथियारों से जुड़ी वारदातों को अंजाम दिया। राजस्थान के कामां और पहाड़ी क्षेत्र में, यूपी के मथुरा, कोसीकलां, वृंदावन और बरसाना में तथा हरियाणा के पलवल, हथीन और झज्जर जिलों में वह सक्रिय रहा। आरोपी का आपराधिक नेटवर्क दिल्ली तक फैला हुआ था।

एसटीएफ टीम ने आरोपी को चांदहट थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जहां पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस अब आरोपी से उसके अन्य साथियों और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

00
पुराने मामलों के राज खुलने की संभावना

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अलीशेर बेहद चालाक अपराधी था, जो हर वारदात के बाद ठिकाना बदल देता था और पुलिस को गुमराह करता था। उसने कई वर्षों तक अपना ठिकाना बदलकर फरारी काटी और हाल के वर्षों में फरीदाबाद में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था। जिला एसटीएफ प्रभारी अनिल छिल्लर ने कहा कि अलीशेर की गिरफ्तारी से चार राज्यों में दर्ज पुराने मामलों के राज खुलने की संभावना है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि फरारी के दौरान आरोपी किन लोगों के संपर्क में रहा और क्या उसने नए अपराधों को भी अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें