फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार चोरों ने दो किसानों को गोली मारी

Fri, 19 Feb 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों की सुरक्षा के लिए सो रहे किसानों को तार व ट्रांसफार्मर चोरों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। किसानों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। घायल दोनों किसानों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


गांव मर्रोली निवासी घायल गिर्राज के परिजनों ने मुंडकटी नाका पुलिस को बताया कि बीती रात गिर्राज खेतों में बने कोठरे पर सोया हुआ था। देर रात गिर्राज को कुछ आवाज सुनाई दी, उसने कोठरे से बाहर निकलकर देखा तो कुछ लोग बिजली की तारों को काट रहे थे। उन्हें देख गिर्राज ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो उनमें किसी ने हथियार निकालकर गिर्राज पर गोली चला दी जो उसके कंधे पर लगी।

वहीं दूसरी घटना को  चोरों ने गांव डकौरा के निकट खेतों पर अंजाम दिया। जहां डकौरा निवासी सतवीर अपने खेतों पर बने कोठरे में था। चोर उसके कोठरे में घुस गए और उसके साथ मारपीट कर उसे धमकी दी। चोर यहां खेतों में सिंचाई के लिए लगे बिजली के ट्रांसफार्मर चुराकर ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने यहां सरवीर पर हथियार से फायर भी किया, जिसमें एक छर्रा सतबीर के माथे पर लगा। दोनों पीड़ित किसानों ने मामले की सूचना मुंडकटी नाका पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें