रेलवे स्टेशन के पास से एक 12 वर्षीय किशोर को मारपीट कर गायब करने के आरोप में कैंप थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी राजकुमार के अनुसार मथुरा जिले के छाता निवासी मजदीन ने शिकायत दी है कि उसके 12 वर्षीय पुत्र राहुल को रेलवे स्टेशन निवासी मुन्ना, करतार व करतार के बेटे ने मारपीट कर गायब कर दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।