फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 गाय बरामद, गोतस्कर फरार

Thu, 08 Sep 2016 04:27 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने एनएच-2 पर गांव बंचारी के निकट ट्रक में भरी 30 गायों को पशु-तस्करों से मुक्त कराकर उन्हें गांव बहीन की गौशाला में भेजा है। पुलिस को देख गोतस्करों ने ट्रक मौके पर ही छोड़ दिया और फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एसएचओ अश्वनी कुमार के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि पशु तस्कर गाय से भरा हुआ एक ट्रक कोसी से होडल की तरफ आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया और हसनपुर चौक के निकट नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। 

उसी समय जब पुलिस ने उक्त ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक ने ट्रक को बंचारी की तरफ भगा दिया। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण ट्रक चालक ने ट्रक को बंचारी से अंधोप जाने वाले रास्ते में घुसा दिया। जहां पहले से ही सतर्क पुलिस टीम ने ट्रक को काबू कर लिया, लेकिन तस्कर उससे पहले ही अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें