फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की तिजोरी तोड़कर चार लाख उड़ाए 

Fri, 22 Jul 2016 11:19 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में प्रतिदिन हो रही चोरी की वारदात को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। श्री ज्वैलर्स में लाखों की चोरी की घटना को अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते कि चोरों ने बुधवार रात मंदिर को भी अपना निशाना बना लिया। चोरों ने गांव वेढा पट्टी में कृष्ण गोपाल के बड़े मंदिर की दीवार में लगी खिड़की को काट कर मूर्ति के सामने रखी दान पेटी में रखे लाखों रुपयों पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन


मंदिर के बुजुर्ग महंत बाबा हरिदास ने बताया कि पूजा के लिए पुजारी जब सुबह करीब चार बजे जागे तो उन्होंने देखा की मंदिर में लगी प्रतिमाओं के गेट का कुंदा टूटा पड़ा है और मंदिर में रखी दान पेटी गायब है। उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण मंदिर पर पहुंचे व मामले की शिकायत पुलिस से की। बाबा ने बताया कि चार लाख रुपये मंदिर की जमीन के पट्टे के आए हुए थे और 27 हजार गुरु पूर्णिमा के पर्व पर श्रद्धालुओं ने भेंट किए थे। 
विज्ञापन

                      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें