बिजली बोर्ड के एसडीओ के चपरासी द्वारा एक व्यक्ति को रोकना उस वक्त भारी पड गया। उस व्यवक्ति ने चपरासी को पीट दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने एसडीओ के साथ भी गाली-गलौच की।
एसडीओ ने इस बारे में नूंह थाना प्रभारी को लिखित में शिकायत की है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। शिकायत के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे टैरकपुर निवासी जुबैर एसडीओ कार्यालय में आया। चपरासी ने कहा कि अंदर मीटिंग चल रही है, आप अपने नाम की पर्ची बनाकर दे दो।
आरोप है कि इस पर आरोपी ने चपरासी को धक्का मारा और उसके साथ गाली गलौच की। चपरासी एसडीओ कार्यालय में अंदर घुस गया। आरोपी भी उसके साथ अंदर ही चला गया। आरोपी ने एसडीओ को भी गालियां दीं।
एसडीओ राजीव शर्मा ने कहा कि आरोपी जाते-जाते दोनों पैर काटने की धमकी दे गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने साथ इकलास उर्फ भालू व कई अन्य लडकों को लाठी-डंडों के साथ लेकर आया और कार्यालय में घुसकर चपरासी को पीटने लगा। एसडीओ ने बीच-बचाव किया तो उसे मारने की धमकी दी। एसडीओ ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत नूंह थाना प्रभारी को की है।
एसडीओ ने जिन लोगों का नाम लिया है उन्होंने कुछ समय पहले पूर्व एसडीओ के साथ भी अभद्रता की थी। जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ था और इनसे परेशान होकर एसडीओ ने अपना यहां से तबादला ही करा लिया।