फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में कपड़े देने से इंकार करने पर चलाई गोलियां

Thu, 06 Apr 2017 04:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगजीवन राम चौक के निकट मंगलवार देर रात एक दुकानदार द्वारा बिना रुपये लिए कपड़े न देने पर नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां चला दीं। बदमाशों ने एक साथ तीन फायर किए।  फायर के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


होडल रामनगर कालोनी निवासी महेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी जगजीवन राम चौक के निकट रेडीमेड कपड़े की दुकान है। उसने बताया कि मंगलवार देर रात वह अपनी दुकान पर बैठा था तो एक बाइक पर सवार तीन बदमाश नकाब लगाकर आए। उसने बताया कि उनमें से एक बदमाश तो बाइक पर ही बैठा रह गया और दो उसकी दुकान में कपड़े लेने के लिए आ गए।

उसने बताया कि उन दोनों बदमाशों ने दुकान में पहुंचते ही किसी व्यक्ति से उसकी फोन पर बात कराई और उसने फोन पर इन्हें मुफ्त में कपड़े देने की बात कही, लेकिन दुकानदार ने बिना रुपये दिए कपड़े देने से इंकार कर दिया। इस पर दुकानदार व नकाबपोश बदमाशों की बीच तनातनी हो गई।
विज्ञापन


उसके बाद बदमाश दुकान से नीचे उतर आए और उन्होंने हथियार निकालकर तीन फायर किए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार भी काफी संख्या में घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों ओर से नाकेबंदी कर दी, लेकिन तब तक बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर निकल चुके थे। पुलिस ने दुकानदार महेश कुमार के बयान पर तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें