फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा युवक को पुलिस ने कराया रिहा, तीन आरोपी दबोचे

Wed, 26 Oct 2016 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police explained. - फोटो : amarujala
विज्ञापन
खंड के गांव भंगूरी के पास से रविवार को अगवा किए गए युवक को पुलिस ने पुन्हाना से बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन अपहर्ताओं को भी काबू किया है, अदालत में पेश कर एक आरोपी को तो जेल भेज दिया गया जबकि दो को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी महेंद्र सिंह के अनुसार राजस्थान के व्यापारी रमेश के कारिंदे कु तबुद्दीन को रविवार को अगवा किया गया था। व्यापारी रमेश की ओर से  दी गई शिकायत के अनुसार कुतबुद्दीन के पास करीब तीन लाख रुपये की नगदी भी थी, जिसे अपहर्ता ले गए थे। 

पुलिस ने जांच के दौरान अंधरौला गांव के असलम, गुराकसर गांव के जैकम एवं बाई गांव के इकलाख को काबू कर सोमवार को कुतबुद्दीन को रिहा करा लिया। मंगलवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने  असलम को तो 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया तथा जैकम व इकलाख को 27 अक्टूबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार अपहरण में प्रयोग की गईं  दो बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में लूटे गए तीन लाख नौ हजार रुपये का कैश तथा वह बोलेरो भी बरामद करनी हैं जिसके माध्यम से कुतबुद्दीन का अपहरण किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें