फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत से आरोपी को भगाने वाले चार बदमाश दबोचे

Tue, 02 Aug 2016 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
अदालत में पेशी पर आए बदमाश हारून को राजस्थान पुलिस की हिरासत से छुड़ाए जाने के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी नाबालिग भी है। पुलिस ने राजस्थान पुलिस से लूटी गईं दोनों राइफलें भी बरामद कर ली हैं। कुख्यात बदमाश को छुड़ाए जाने के मामले में पकडे़ गए बदमाशों की कॉल डिटेल के आधार पर गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


हथीन थाना एसएचओ दीपचंद के अनुसार हारून को छुड़ाने की योजना गांव पहाड़पुर में तैयार की गई। पुलिस के मुताबिक पहाड़पुर गांव में कुख्यात बदमाश हारून के चचेरे भाई मोहम्मद की सुसराल है। मोहम्मद लंबे अरसे से पहाड़पुर गांव में ही रह रहा है। यहां उसने पहाड़पुर गांव के रुकमुद्दीन एवं आजाद जो सगे भाई हैं, व रजपुरा गांव के सलीम व तिरवाड़ा के एक नाबालिग के साथ मिलकर हारून को छुड़ाने की योजना तैयार की। योजना में बिशम्बरा निवासी मोहम्मद, तिरवाड़ा के तौहीद एवं रजपुरा का जमशेद भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार गिरोह के लोग कुख्यात बदमाश हारून से भरतपुर की सेवर जेल में बात करते थे। योजना के तहत 26 जुलाई को राजस्थान पुलिस जब हारून को अदालत में पेश करने के बाद वापस ले जा रही थी तो 8-10 बाइक और एक कार में आकर बदमाशों ने हारून को छुड़ा लिया। बदमाशों ने राजस्थान पुलिस के जवानों से दो राइफलें भी लूट लीं। हथीन पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पहाड़पुर गांव के दो भाइयों रुकमुद्दीन और आजाद, रजपुरा के सलीम तथा तिरवाड़ा के एक नाबालिग आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपियों से राजस्थान पुलिस से लूटी गईं दो राइफलें भी बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार जिस मोबाइल से बात करके योजना बनाई गई थी, वह सिम भी बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें