फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों मेें विवाद, चाचा-भतीजे की मौत

Fri, 25 Mar 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पलवल
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव टप्पा में बृहस्पतिवार को होली पर्व की रात को डीजे बजाने को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें रिश्ते के चाचा-भतीजे की मौत हो गई। भतीजे को चाचा ने ट्रैक्टर से कुचल दिया तो बाद में भतीजे के पक्ष वालों ने लाठियों से पीट-पीट कर चाचा की हत्या कर दी।
विज्ञापन


खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 10-12 लोग घायल भी हुए। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है और दोनों पक्षों में अभी भी तनाव बना हुआ है। घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है।

हसनपुर थाना एसएचओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव टप्पा निवासी डोरी लाल के 30 वर्षीय पुत्र जीत कुमार बृहस्पतिवार को डीजे बजा रहा था। परिवार में उसके चाचा भरती ने उसे डीजे बजाने से मना किया था। इसी दौरान दोनों चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि भरती ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जीत पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे जीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।  इस पर जीत कुमार के गुस्साए परिजनों ने भरती पर लाठियों से हमला कर दिया। इसमें भरती गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे पलवल के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले के जांच अधिकारी एएसआई विजयपाल के अनुसार पुलिस ने एक पक्ष के डोरीलाल के बयान पर कंचन, सुभाष, देवेंद्र, परवेश, जयपाल, भरती, चंदर, उमेश, सुभाष, रामपाल व प्रीतम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के जयपाल के बयान पर राम, नरेंद्र, जीत, अटन, मंजीत, नंदू, योगेंद्र, देशराज, सतीश, संजय, प्रीतम रवींद्र, देवेंद्र, कर्मवीर व विजन के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें