फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा

Sat, 09 Apr 2016 11:02 PM IST
palwal
विज्ञापन
मालगाड़ी पटरी से उतरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक के दोनों तरफ पत्थरों की गिट्टी डाल रही मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे डिब्बे में सवार पांच कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि ट्रैक बदलने में हुई गलती की वजह से डिब्बा पटरी से उतरा।
विज्ञापन


घटना शनिवार की दोपहर पलवल रेलवे स्टेशन के समीप हुई। सूचना मिलते ही विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे प्रशासन ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली, जिससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ।


जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन से रुंधी स्टेशन के लिए एक मालगाड़ी ट्रैक के दोनों तरफ पत्थरों की गिट्टी डाल रही थी। मालगाड़ी रेलवे स्टेशन से मात्र सौ मीटर तक ही चली थी कि अचानक उसका एक डिब्बा  पटरी से उतर गया।
विज्ञापन


डिब्बे में सवार कर्मी सोहनलाल व धर्मवीर ने बताया कि मालगाड़ी में कुल   50-60 कर्मी सवार थे और पटरी से उतरने वाले डिब्बे में पांच कर्मी थे, जोकि डिब्बे के उतरते समय गाड़ी से कूद गए। इन्हें मामूली चोटें आई हैं। 

उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही थी कि गाड़ी प्रतिघंटा पांच किलोमीटर की रफ्तार से चल  रही थी, जिससे किसी को   जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं रेलवे प्रबंधक केबी मीणा  ने कहा कि घटना से रेलवे यातायात बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुआ। घटना की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें