केएमपी मार्ग पर एक डंपर ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए।
एएसआई अरुण कुमार के अनुसार हथीन निवासी बिजेंद्र ने शिकायत दी है कि वह अपनी बाइक से केएमपी मार्ग से पलवल आ रहे थे। तभी उनके से सामने जा रहे एक ऑटो को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार हथीन निवासी कैलाश, नरेश व रवि गंभीर रुप से घायल हो गए।
घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर चालक को तलाश रही है।