फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन

Mon, 11 Jan 2016 05:25 PM IST
तावड़ू, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक स्कूटर पर आ रहे एक दंपति की चेन झपट ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


धर्म किशोर अधिवक्ता नोटरी निवासी तावडू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रविवार की शाम लगभग पांच बजे वह भिवाड़ी बॉर्डर से अपनी पत्नी प्रेम कुमारी अग्रवाल के साथ स्कूटर से तावडू आ रहे थे। जब वह खोरी अड्डा व सुनारी के बीच पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवानों ने चलते स्कूटर पर बैठी उनकी पत्नी के गले की चेन को झपटा और भागने लगे।

जब उनका पीछा किया तो वह कुछ दूरी पर साडौत की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते की तरफ भाग गए। पीड़ित ने बताया कि मोटरसाइकिल पर कोई नंबर नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें