सीआईए पुलिस ने एक युवक को एक देसी कट्टा, चार जिन्दा कारतूस व एक बटनदार चाकू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज नानक चंद के अनुसार यूपी के कोसीकलां के गांव कामर निवासी राजाराम को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि राजाराम व उसके एक अन्य
साथी ने एक युवक से बाइक व नगदी लूट ली थी।
विवरण के अनुसार 15 दिसंबर को राजाराम ने अपने एक साथी के साथ गांव मिंडकौला के अड्डे पर गांव मढनाका निवासी जितेंद्र से लिफ्ट ली थी। कुछ दूरी पर पहुंचने पर राजाराम ने जितेंद्र से बाइक रोकने को कहा। जितेंद्र ने बाइक रोक ली तो राजाराम ने जितेंद्र से बाइक मांगी। जितेंद्र ने विरोध किया तो राजाराम ने कट्टे के वैटे से जितेंद्र के सिर पर वार कर दिया और उसके साथी ने जितेंद्र के पेट में चाकू घोंप दिया।
उसके बाद यह दोनों जितेंद्र से नगदी व बाइक लूटकर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।