बिजली चोरी पकड़ो अभियान के तहत बिजली निगम की एक टीम ने आठ उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते हुए पकड़कर उन पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।
बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव खोरी कलां में रामनगर व हनुमान कॉलोनी में बिजली चोरी करने की शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार को निगम की एक टीम ने उनके नेतृत्व में जब छापेमारी की तो आठ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पाया गया। उन पर तीन लाख का जुर्माना ठोका गया है।