फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसक्रिम विक्रेता पर चाकू से हमला कर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
आईस्क्रीम विक्रेता पर चाकू से हमला कर की लूटपाट
विज्ञापन

पलवल। आईस्क्रीम विक्रेता से नकाबपोश बाइक सवार चाकू से हमला कर मोबाइल फोन और हजारों रुपये की नकदी को लूट ले गए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी निवासी दिनेश ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि वह मूलरूप से राजस्थान के जिला भिलवारा के गांव फुकई का रहने वाला है। वह पलवल में किराए के मकान में रहता है। उसने बताया कि वह कार में आईस्क्रीम बेचने का काम करता है। गत 26 अप्रैल की रात करीब दस बजे वह हुड्डा चौक से आईस्क्रीम बेच कर घर वापिस आ रहा था। जैसे वह कमेठी चौक के समीप पहुंचा तो पीछे से बाइक पर दो नकाबपोश युवक आए और पीड़ित का रास्ता रोककर उस पर चाकू से हमला कर मोबाइल फोन, कार की चाबी और 8 हजार रुपये की नकदी को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें