फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह रोड पर कट्टे में शव होने की सूचना से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह रोड पर कट्टे में शव होने की सूचना से मची अफरातफरी
विज्ञापन

होडल। नूंह सड़क मार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई जब लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक प्लास्टिक के बोरे में किसी का शव पड़ा है। जैसे ही सूचना आसपास के लोगों को मिली तो सड़क मार्ग पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। बुधवार को होडल नूंह सड़क मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास ग्रामीणों ने प्लास्टिक के बोरे में बंद किसी का शव पड़ा होने की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामदयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और बोरे का मुंह खोला। बोरे में मवेशी का शव मिला। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नई अनाज मंडी के मैदान में भी ठीक इसी प्रकार की घटना हुई थी। वहां मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंचे युवकों ने जब प्लास्टिक के बोरे में किसी का शव पड़ा देखा तो अफरातफरी मच गई। बाद में जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे की जांच की तो उसमें से भी मवेशी का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें