लावारिस खड़ा मिला ट्रक
हथीन। बहीन थाना अंतर्गत उटावड चौकी पुलिस ने बंद बॉडी ट्रक से 280 पेटी बीयर की बरामद की है। पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उटावड़ पुलिस चौकी इंचार्ज जान मोहम्मद ने बताया कि उन्हें एक ट्रक खड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो ट्रक पीछे से खुला था और उसमें से शराब की बदबू आ रही थी। तलाशी लेने पर उसमें बीयर की पेटियां मिली। इसमें कुल 280 पेटी बीयर की मिली हैं। ब्यूरो