ओवरलोडेड ट्रक चालकों के विरुद्ध केस दर्ज, एक धरा
हथीन। हथीन थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से ओवरलोडेड दो ट्रकों को काबू कर उनके चालकों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें से एक का चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया जबकि दूसरे चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष जयराम सौरोत ने बताया कि सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इलियास ने जयंती मोड़ पर एक ओवरलोडेड ट्रक नंबर- एचआर 73ए 7477 को काबू कर उसके चालक नूरदीन निवासी ऐंचवाडी थाना पुन्हाना को गिरफ्तार किया है। जबकि वहीं एक ओवरलोडेड ट्रक नंबर यूपी 16डीटी 0069 का अज्ञात चालक थाने के सामने लगे पुलिस नाका पर पुलिस को देख ट्रक को छोड़ फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक नूरदीन को स्थानीय अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।