फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए ने पकड़ा अवैध असलाधारी , एक देशी कट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

हथीन। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजराणिया ने जिले के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, अवैध असलाह, बेल जंपर, उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए टीम ने भिडूकी -ऐंच मोड़ से एक नवयुवक को पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए के ईएसआई देवीदयाल , हेडकांस्टेबल साबिर , कांस्टेबल नरेन्द्र व राजू गश्त पर थे। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक नौजवान युवक भिडूकी - ऐंच मोड़ पर खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना मिलने पर टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर उक्त युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ । पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जयवीर निवासी भिडूकी बताया। आरोपी के खिलाफ हसनपुर थाना में तीन मामले में दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें