फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से की छेड़छाड़, शोर मचाने पर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से की छेड़छाड़, शोर मचाने पर आरोपी फरार
विज्ञापन

पलवल। रात के समय घर की छत पर सो रही दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई मुन्नी ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 6 मई की रात को छात्रा अपनी मां के साथ घर की छत पर सो रही थी। उसी रात करीब साढ़े दस बजे गांव रसूलपुर निवासी केशव सीढ़ियों से छत पर आ गया और छात्रा के मुंह पर कपड़ा लगाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी का एक साथी बलराम सीढ़ियों पर खड़ा था और दूसरा साथी राजेंद्र घर के गेट पर खड़ा था। छात्रा की नींद खुली तो उसने शोर मचाया दिया। शोर सुनकर पीड़िता की मां व परिवार के सदस्य भी जाग गए। इसके बाद तीनों आरोपी पीड़िता को धमकी देकर मौके से फरार हो गए। वहीं एक अन्य मामले में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने की बात सामने आई है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच अधिकारी हवलदार दलवंती ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 9 मई को वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव टहरकी निवासी भोलू पीड़िता को घर में अकेला देख अंदर घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो भोलू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें