रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति का शव मिला
पलवल। रेलवे स्टेशन स्थित टिकट खिड़की के पास जीआरपी चौकी प्रभारी भीम सिंह ने सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, परंतु उसकी पहचान नहीं पाई है। मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है तथा उसने आसमानी-सफेद लाइनदार कमीज तथा परना डाला हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।