दुष्कर्म का आरोपी जेल भेजा
पलवल। महिला को फोन कर बुलाने और उसका अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है। महिला थाना प्रभारी इंदूबाला ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मेहनत मजदूरी का काम करती है। काम के दौरान उसकी जान-पहचान गांव गुदराना निवासी राकेश से हो गई। राकेश ने 27 फरवरी को पीड़िता को फोन कर घर से बाहर बुलाया और अपहरण कर उसे कार में ले गया। आरोप है कि राकेश पीड़िता को सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। जहां पर दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।