आज होगा अंत्योदय केंद्र का उद्घाटन
पलवल। पलवल में अंत्योदय केंद्र का मंगलवार को उद्घाटन होगा। वीडियो कांफ्रेंस से सीएम इस केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आम लोगों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। अंत्योदय सरल पोर्टल पर अब केंद्र और राज्य की 425 योजनाएं और सेवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने पुराना कोर्ट परिसर में नवनिर्मित अंत्योदय भवन के शुभारंभ के दृष्टिगत निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी व अंत्योदय भवन के नोडल अधिकारी सरफराज खान व लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी जीशान खान भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर प्रात: 11 बजे अंत्योदय सरल परियोजना का शुभारंभ जिला करनाल से करेंगे। जिला स्तर पर नवनिर्मित अंत्योदय भवन में शुभारंभ समारोह के दौरान 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक वीडियो कांफ्रेंस का अयोजन किया जाएगा। जिला में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा रहेंगी।