वाहन चोर से चोरी की 3 बाइक बरामद
हथीन। उटावड पुलिस चौकी के दल ने रूपड़का में छापा मारकर एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की तीन बाइक भी बरामद की गई है। चौकी प्रभारी जान मोहम्मद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बहीन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी बदमाश गांव डीहाना थाना नूंह का निवासी है।