फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडो व कुल्हाडी से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा दर्जन युवकों ने किया एक युवक पर हमला
विज्ञापन

पलवल। कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक पर लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी यशपाल के अनुसार पलवल की आदर्श कालोनी निवासी दीपक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि किठवाड़ी पुल के समीप योगी उर्फ योगेश, हरदेव, सोनू, पप्पा, पुरुषोत्तम व शिवा ने मिलकर पीड़ित को अकेला देख लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------------
दुकान में नकदी और सामान चोरी
पलवल। न्यू कॉलोनी स्थित इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान से दिनदहाड़े चोर नकदी सहित अन्य सामान को चोरी कर ले गए। कैंप थाना पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार पलवल की न्यू कालोनी निवासी नीरज ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि कालोनी में उसकी बिजली के सामान की दुकान है। गत 15 मार्च की दोपहर को पीड़ित किसी काम से दुकान से थोड़ी दूर चला गया था। उसी दौरान मौका देख चोर दुकान से एलईडी बल्ब व 1830 रुपये की नकदी को चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें