कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पलवल। सोमवार देर रात गांव घुघेरा के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका 26 वर्षीय दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालात को देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हथीन गेट चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि गांव अल्लीका निवासी मुकेश व उसका दोस्त ललित सोमवार को बाइक पर सवार होकर गांव दुधौला अपनी बहन के पास गए थे। जब दोनों बाइक पर सवार होकर वापस घर आ रहे थे तो शाम साढ़े सात बजे पलवल-सोहना मोड़ पर गांव घुघेरा के समीप उनकी बाइक को तेज रफ्तार से आई वैगन आर कार ने टक्कर मार दी। ब्यूरो