फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में 14 नवंबर को आईटीआई के निकट एक अज्ञात युवक की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से मृतक की बाइक को भी बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर अन्य जानकारी लेने के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी पोपसिंह ने बताया कि 14 नवंबर को रेलवे लाईन के निकट आईटीआई के पीछे एक युवक का शव मिला था। जिसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस परिजनों की शिकायत पर गांव औरंगाबाद निवासी जसविंदर उर्फ कोकी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसी मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी गांव औरंगाबाद निवासी मोनू उर्फ मोहित केएमपी मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार आरोपी रेवाड़ी भागने की फिराक में था। पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर गांव के जोहड़ से मृतक की बाइक को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें