फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से बाइक सवार मोबाइल फोन लूटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने युवक और महिला से की झपटमारी
विज्ञापन

पलवल/होडल। जिले में बाइक पर सवार होकर दिनदहाड़े झपटमारी करने वाले बदमाशों का आतंक व्याप्त है। बदमाश अब राहगीरों के साथ पुलिस थाने के नजदीक भी लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर सफलतापूर्वक निकल जाते हैं और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस हाथ मलती रह जाती है। बृहस्पतिवार को पलवल और होडल में बाइक सवार बदमाशों ने युवक और महिला से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पलवल के कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत फोन पर बात करते समय पैदल घर जा रहे युवक से बाइक सवार दो युवक फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी धर्मेंद्र के अनुसार पलवल के कृष्णा कॉलोनी निवासी नारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह किठवाड़ी रेलवे पुल के पास विनोद साड़ी सेंटर पर काम करता है। गत तीन अप्रैल की रात करीब नौ बजे पीड़ित फोन पर बात करता हुआ पैदल अपने घर जा रहा था। तभी पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और पीड़ित से फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने अपने तौर पर पता किया तो फोन को लूटने वाले राजीव नगर निवासी जसवंत व रोहित थे। वहीं दूसरी ओर बाइक सवार दो बदमाशों ने होडल में पुलिस थाने के पास ही एक महिला से बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला बृज परिक्रमा करने के लिए आई हुई थी। भुवनेश्वर उड़ीसा निवासी कांतीमथी मेहंती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह महिला पुरुष साथियों के साथ बृज परिक्रमा करने के लिए आई थी। रात के समय वह सभी धर्मशाला में ठहरे हुए थे। सुबह के वक्त जब वह गाड़ी में बैठने के लिए धर्मशाला से बाहर निकली तो बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्हें धक्का मारकर उनका बैग लूट ले गए। शिकायत में बताया कि बैग में 10 हजार रुपये, मोबाइल, हवाई टिकट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। महिला यात्री के साथ हुई लूटपाट की वारदात के बाद अन्य यात्रियों में भी अफरातफरी मच गई। जब तक यात्री कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो चुके थे। घटना के बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें