सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
पलवल। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार पवन के भाई सतीश की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता पोप सिंह के अनुसार पलवल के गांव रहीमपुर निवासी सतीश ने बताया कि उसका 38 वर्षीय भाई पवन दुध विक्रेता का कार्य करता है। वह 30 जनवरी की सुबह पांच बजे बाइक पर दुध के डिब्बों को लेकर गांव बड़ौली की तरफ गया था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ब्यूरो