फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को गोली मार कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई को गोली मार कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। भाई को गोली मारने के मामले में नौ महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। भवनकुंड चौकी इंचार्ज एएसआई संजय कुमार ने बताया कि गांव आलापुर निवासी मनोज व उसके भाई मोनू ने अगस्त में एक छोटा हाथी वाहन साझे पर लिया था। अगस्त महीने में ही मोनू को एक बुकिंग मिल गई। मोनू बुकिंग पर जाने लगा तो मनोज ने कहा कि बुकिंग पर नहीं जाएगा। इसी बात पर मनोज और मोनू में विवाद हो गया। इस दौरान मनोज ने मोनू को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोनू की शिकायत पर आरोपी मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी। 17 मई को उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली की आरोपी मनोज दिल्ली जाने के लिए गांव के मोड़ पर खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही हवलदार अशोक व सियाराम को साथ लेकर मौके पर दबिश दी गई और मनोज को काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें