अनाज बेचकर लौट रहे युवक पर हमला
पलवल। मंडी में अनाज बेच कर पैदल घर आ रहे युवक पर तीन युवकों ने लाठी-डंडा और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके पर से फरार हो गए। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हवलदार राजबीर सिंह ने बताया कि गांव बड़ोली निवासी राहुल ने शिकायत दर्ज कराई है कि 17 अप्रैल को वह गांव में लगी मंडी में अनाज बेचने गया था। अनाज बेच कर राहुल जब लौट रहा था तब रास्ते में गांव निवासी होशियार से उसकी कहासुनी हो गई। इसी दौरान होशियार व उसके साथी योगी व करन ने उस पर लाठी-डंडा व चाकू से हमला कर दिया।