युवती के अपहरण के मामले में एक नामजद
होडल। हसनपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के बयान पर उसकी नाबालिग बच्ची के अपहरण किए जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरूकर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव चव्वन का नगला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 19 सितंबर को गांव में किसी कार्य से गई थी। जब वह देर सांय तक वापस नहीं लौटी तो उसे आसपास व रिश्तेदारों से पूछा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि जब वह लापता बेटी की तलाश में भटक रहे थे तो पता चला कि गांव निवासी इरफान उसका अपहरण करके ले गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।