आपसी झगड़े में पंद्रह के खिलाफ मुकदमा
हथीन। गांव मालूका में खेत से हरे गेंहू काटने के विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर लाठियां चलीं। झगडे़ में आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। बहीन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर पंद्रह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि मालूका निवासी इस्लाम के बयान पर खुर्शीद, रस्सू, अरसद, उसमान, शौहराब, मुस्ताक, इरफ़ान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरा मुकदमा दूसरे पक्ष के अरसद के बयान पर खुर्शीद, इस्लाम, जाहिद, शहीद, अनिश, सहरून रहीश और फरीदा के खिलाफ दर्ज किया गया है। इस मुकदमे के जांच अधिकारी नसीब खान ने बताया कि झगड़ा एक मार्च को दोपहर एक बजे के लगभग हुआ।