वाहन चोर से बाइक बरामद
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ते ने उटावड़ चौक पर नाकाबंदी करके वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के पास से पुलिस ने चोरी की गई बाइक भी बरामद की हैं। वाहन चोर निरोधक दस्ते के प्रभारी हकमुद्दीन ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ उटावड चौक के पास खड़ा है। वह चोरी की बाइक को बेचने जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा दिया तो वह भागने लगा इसके बाद पुलिस ने पीछा कर युवक पर काबू पा लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने चार बाइक चोरी करने की बात को स्वीकारा है। आरोपी को सोमवार को हथीन के सिविल जज प्रतीक जैन की अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।